लखनऊ/एबीएन न्यूज। रेलवे डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में सितम्बर 2025 में सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी और सात कर्मचारियों के सम्मान में विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 30 सितंबर को अपर महानिदेशक श्री डी. बी. सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समारोह में प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सहित आरडीएसओ के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और सभी ने अपने सहकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![]()











