सैकिया ने आईसीसी में शिकायत दर्ज करने की बात कही है
– फोटो : ANI/PTI/BCCI
विस्तार
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, लेकिन मुकाबले के बाद ट्रॉफी वितरण को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ, उसने क्रिकेट प्रशासकों और फैंस दोनों के बीच गर्मी बढ़ा दी। इससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)/ एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की खूब किरकिरी हुई थी।
मैच में भारत ने पहले ही फैसला कर लिया था कि वह ट्रॉफी मोहसिन नकवी के हाथ से नहीं लेंगे, जबकि नकवी बेशर्मी की हद पार करते हुए ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए और एशियन क्रिकेट काउंसिल के ऑफिस तक में भेज दिया। इस घटना ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की साख पर सवाल खड़ा कर दिया था। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अब ACC और PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांगी है।
![]()











