Last Updated:
वो बला की खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसकी बड़ी-बड़ी आंखों में लोग देखते ही उनके मुरीद हो जाते थे. कई बड़े स्टार्स उन पर जान छिड़कते थे. फिर भी वह एक शादीशुदा शख्स के प्यार में दीवानी थीं और उन्हीं के लिए ताउम्र तान्हा जीवन काटती रही.
नई दिल्ली. वो हुस्नपरी जिसने अपने करियर में राजेश खन्ना, धर्मेंद्र और जितेंद्र जैसे स्टार संग सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. अपने हर किरदार में उन्होंने जान फूंक दी. लेकिन असल जिंदगी में सच्चे प्यार के लिए हमेशा तरसती रहीं.

हम जिस अप्सरा सी खूबसूरत एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं आशा पारेख हैं. जिन्होंने अपने करियर में राजेश खन्ना, धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया है. खासतौर पर राजेश खन्ना के साथ तो उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होती थीं. इन्हें ‘जुबली गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता था. पद्मश्री से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है. आशा पारेख ने प्यार में ऐसी कुर्बानी दी थी कि वह ताउम्र कुंवारी रहीं.

60-70 के दशक में तो आशा पारेख अपने करियर के पीक पर थीं. उनकी फिल्में हिट की गारंटी होती थी. हर बड़ा स्टार उनके साथ काम करना चाहता था. राजेश खन्ना के साथ कटी पतंग में तो उन्होंने इतिहास ही रच दिया था.

ये वो दौर था,जब आशा पारेख की एक झलक के लिए लोग बेताब रहते थे. वह अपने दौर की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक थीं. अपनी बड़ी बड़ी आंखों के लिए भी वह खासतौर पर जानी जाती थीं.

एक वक्त पर आकर तो इंडस्ट्री में उनकी दबदबा रहा था. लेकिन प्रोफेशनल लाइफ उनकी जितनी सक्सेस थी, पर्सनल लाइफ उतनी ही खराब रही. वह एक शादीशुद शख्स के प्यार में दीवानी थीं. लेकिन कभी उन्होंने कोई गलती नियत नहीं रखी.

आशा पारेख ने साल 2019 में Verve मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि ताउम्र अकेले रहकर भी वह खुश हैं, क्योंकि वह एक ऐसे आदमी से प्यार करती थीं, जो शादीशुदा थे. लेकिन वो किसी का घर तोड़ना नहीं चाहती थी.उन्होंने ये भी कहा कि वह कभी दूसरी औरत नहीं बनना चाहती थीं. यही वजह रही कि उन्होंने ताउम्र अकेले रहना ठीक समझा.

बता दें कि धर्मेंद्र के साथ भी वह आन मिलो सजना जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आई थीं. इसके अलावा अपने करियर में उन्होंने ‘जब प्यार किसी से होता है’ (1961), ‘फिर वही दिल लाया हूं’ (1963), ‘मेरे सनम’ (1965), ‘तीसरी मंजिल’ (1966), ‘बहारों के सपने’ (1967), ‘शिकार’ (1968), ‘प्यार का मौसम’ (1969), ‘कटी पतंग’ (1970) और ‘कारवां’ (1971) जैसी कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.
![]()










