नई दिल्ली. सुपरस्टार अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा वक्त हो गया है. अपने पूरे करियर में वह अब तक कई टॉपी हीरोइनों के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस कर चुके हैं. अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा साल 1994 में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने रवीना टंडन के साथ रोमांस किया था. इस मूवी का गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ जबरदस्त सुपरहिट हुआ था. वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश में रवीना टंडन बारिश में भीग रही हैं और वह अक्षय कुमार के साथ खूब रोमांस करती हैं. यह गाना 31 साल बाद भी सुपरहिट है. ‘टिप टिप बरसा पानी’ को उदित नारायण और अल्का यागनिक ने गाया था.
![]()










