Last Updated:
कहते हैं कि किस्मत को बदलते देर नहीं लगती. अगर आपके अंदर हुनर हैं और आप मेहनती हैं तो वो सबकुछ हासिल किया जा सकता है, जिसके सपने खुली आंखों से देखे हों. फिल्म प्रोड्यूसर की गाड़ी चलाने वाला शख्स, जो इंडस्ट्री में कुछ बड़ा करने का सपना लेकर मुंबई आया और पूरा भी किया तो बड़े-बड़े सितारों के पसीने छुड़ा दिए.
नई दिल्ली. यह कहानी है एक ऐसे स्टार की, जिसकी जिंदगी का सफर स्ट्रगल की सड़कों से होकर गुजरा. एक वक्त था जब यह होनहार कलाकार मुंबई की सड़कों पर ड्राइवर की नौकरी करता था और वड़ा पाव खाकर गुजारा चलाता था. लेकिन जीवन में एक मोड़ ऐसा आया कि स्ट्रगल की यह कहानी सुपरस्टारडम के शिखर पर पहुंच गई. बस एक हिट फिल्म ने इस एक्टर की तकदीर पलट दी और आज यही स्टार बॉलीवुड के बड़े सितारों के लिए ‘टेंशन’ बनकर धमाल मचा रहा है. यह सफर अनकही मेहनत और हौसले की मिसाल बन गया है. ये कोई और नहीं बल्कि ऋषभ शेट्टी हैं.

आप यकीन नहीं करेंगे कि उन्होंने एक समय पर प्रोड्यूसर की कार भी चलाई थी और ज्यादातर शामों में, वह सड़क के किनारे कोने पर वड़ा पाव खाते हुए समय बिताया.

स्पॉटलाइट, रेड कार्पेट और राष्ट्रीय पुरस्कारों से पहले उन्होंने मुंबई में एक ऑफिस बॉय के रूप में काम किया. लेकिन आज ऋषभ शेट्टी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक है और उनकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं लगती.

कन्नड़ एक्टर और फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी ने ब्लॉकबस्टर कांतारा से अपनी पहचान पूरी दुनिया में बनाई. साल 2022 में रिलीज हुई कांतारा सिर्फ हिट नहीं रही, बल्कि एक सांस्कृतिक लहर बन गई. इसी फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर भी मिला.

<br />ऋषभ ने अपने करियर की शुरुआत 2012 की फिल्म तुगलक से की थी. लूसिया और उलिदावरु कंदंथे जैसी फिल्मों में उन्होंने पहचान बनाई, लेकिन उनका सपना था अपनी कहानियों को बड़े पर्दे पर लेकर आना.

कंतारा की सफलता के बाद, उनसे लोगों की उम्मीदें सातवें आसमान पर थीं. उन्होंने भी फैंस को निराश नहीं किया औरकंतारा: चैप्टर 1 के साथ लौटे.

फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है और इसकी कहानी लोककथाओं, आस्था और पौराणिकता से जुड़ी है. फिल्म में ऋषभ के साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी नजर आ रहे हैं.

2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की और बॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’ को भी पीछे छोड़ दिया. इसके साथ ही ये साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी बन गई है.
![]()











