स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के लिए युवा चिंतित हैं। इसका पता प्रदेशभर में चल रहे समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान से पता चला। शहर से लेकर गांव तक के नागरिक स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि एवं विकास कार्य बेहतर हों। इसके लिए उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में अब तक प्रदेश भर के 2727339 लोगों ने अपने सुझाव व विचार साझा किए हैं। इसमें कानपुर नगर के 35,718 लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा 31 वर्ष से कम आयु के 19,213 लोगों ने सुझाव दिए हैं।
प्रदेश के 75 जिलों में कानपुर 28वें स्थान पर और संभल जिले से 158265 लोगों ने सुझाव देकर पहले स्थान पर पहुंच गया। सरकार विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में आम लोगों के विचारों को शामिल कर रही है। इससे वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने और भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के इस विजन में शहर से लेकर गांव तक विकास, उच्च शिक्षा, छह ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था, तकनीकी ताकत और सामाजिक समावेश पर जोर दिया है।
![]()











