एड शीरन-अरिजीत सिंह का गाना किया रिक्रिएट, संगीतकारों की जुगलबंदी से पीएम मोदी भी इंप्रेस, VIDEO वायरल
नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, भारत दौर पर हैं. वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में शामिल हुए. दिग्गजों ने म्यूजिकल कॉन्सर्ट में भी हिस्सा लिया था, जिसकी एक खूबसूरत झलक पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दिखाई है. दरअसल, मंच पर मौजूद भारतीय संगीतकारों ने एड शीरन और अरिजीत सिंह के पॉपुलर गाने ‘सफायर’ पर एक अद्भुत प्रस्तुति दी, जिसे पीएम मोदी ने भारत-ब्रिटेन कल्चरल पार्टनरशिप का एक बेहतरीन उदाहरण बताया.
![]()











