नमो भारत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नमो भारत रैपिड ट्रेन के बेगमपुल तक संचालन शुरू होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 27 जून से लगातार नमो भारत का ट्रायल रन चल रहा है। चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की ओर से किए गए सर्वे के बाद कमियों को दूर किया जा रहा है। अब नमो भारत की रफ्तार 160 किमी. प्रतिघंटा तक बढ़ाकर ट्रायल रन चल रहा है। फ्रीक्वेंसी (फेरे) भी अब हर पांच मिनट में कर दिए गए हैं। ऐसे ही मेट्रो की रफ्तार भी 120 किमी. करते हुए फेरे का समय सात मिनट कर दिया गया है।
![]()










