Last Updated:
Low Budget Film Of 2025: साल 2025 में एक कम बजट वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. महज 30 करोड़ रुपये की लागत में बनी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया.
<strong>नई दिल्ली.</strong> साल 2025 में साउथ सिनेमा की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. इसमें कूली, हिट 3 और तुडारम और एल 2 एम्पुरान जैसी मूवीज शामिल हैं. इस बीच एक लो बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं क्या आपको उस मूवी का नाम पता है.

बहुत कम बजट में बनी फिल्म ने फिल्म ने सिर्फ वर्ड ऑफ माउथ के दम पर कमाई के मामले में ट्रेड एक्सपर्ट्स और दर्शकों को हैरान कर दिया. क्या अब भी आपको नाम नहीं पता चला? चलिए हम ही बता देते हैं. उस मूवी का नाम है ‘लोका: चैप्टर 1’, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था.

महज 30 करोड़ रुपये में बनी इस मूवी अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. कल्याणी प्रियदर्शन ने इस मूवी में महिला सुपरहीरो पर का रोल निभाया है और इसकी कहानी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया.

दिलचस्प बात है कि ‘लोका: चैप्टर 1’ का बहुत कम प्रमोशन हुआ. मगर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग की और दर्शकों से मिले प्यार प्यार से हर दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ता ही चला गया.

पहले ही रविवार तक इसने 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. इसके बाद से हर गुजरते दिन के साथ इसकी रफ्तार और तेज होती चली गई. फिल्म में कल्याणी ने चंद्रा का किरदार निभाया है, जो इंसानों के अंगों की तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा करती है.

एक हफ्ते के भीतर ही ‘लोकः चैप्टर 1’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री मार दी. इसके बाद इसने अपनी कमाई को तीन गुना कर दिया और मलयालम सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, ‘लोकः चैप्टर 1’ ने अब तक दुनियाभर 301.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और यह इस आंकड़े को पार करने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई है.

आपको जानकार हैरानी होगी कि ‘लोका: चैप्टर 1’ को किसी और ने नहीं, बल्कि दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है. यह मूवी उनके प्रोडक्शन हाउस तले बनी है. इस फिल्म में नसलेन, सैंडी मास्टर, अरुण कुरियन और चंदू सलीम कुमार भी अहम किरदारों में हैं.
![]()











