अस्पताल में भी हंगामा
जिन किन्नरों को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। उनके साथ आए किन्नरों ने अस्पताल परिसर में भी हंगामा किया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कुछ मीडियाकर्मियों से भी किन्नरों ने बदसुलूकी की है
![]()
इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में चल रहे किन्नरों के आपसी विवाद के बाद एक गुट के करीब 22 किन्नरों ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की धमकी दी है। वे बुधवार रात को अपने डेरो से नीचे उतरे और हंगामा करने लगे। इसके बाद एक साथ फिनायल पी लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर गए और ऑटोरिक्शा व एम्बुलेंस में किन्नरों को एमवाय अस्पताल लाया गया। इनमें से एक किन्नर की हालत गंभीर भी बताई जा रही है।
नंदलालपुरा में किन्नर के दो लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। मंगलवार को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी भी इंदौर आई थीं और विवाद को लेकर अफसरों से मुलाकात भी की थी। उधर एक किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने दो मीडियाकर्मियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। कई दिनों से चल रहे आ रहे किन्नरों के इस विवाद में पूर्व में भी एसआईटी गठित हो चुकी है, लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई।

2 of 3
इंदौर में किन्नरों का हंगामा
– फोटो : अमर उजाला
चौराहे पर किया चक्काजाम
फिनाइल पीने के बाद एक गुट से जुड़े किन्नरों ने नंदलालपुरा चौराहे पर चक्काजाम भी किया। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। किन्नर काफी देर तक हंगामा करते रहे। पुलिस ने समझा कर चक्काजाम खुलवाया। आपको बता दें कि इंदौर में सपना गुरु का एक गुट है और दूसरा गुट सीमा और पायल गुरु का है। दोनों के बीच अक्सर विवाद होते हैं। सपना गुरु का गुट धर्मांतरण का आरोप भी अक्सर लगाता रहता है। पहले भी दोनों गुटों में विवाद हो चुका है और प्रकरण भी दर्ज हुए हैं।
मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पंढरीनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत शाम को लगभग 22 किन्नरों द्वारा कोई पदार्थ पीने की घटना हुई है। प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है। उन्होंने किस तरह का पदार्थ पिया है इसकी पुष्टि जांच के बाद स्थिति क्लीयर होगी। सभी 22 प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज प्रारम्भ हो गया है। संयोगितागंज एसीपी मौके पर मौजूद है। सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। बताया गया कि मरीजों की स्थिति स्थिर है और निरंतर पुलिस प्रशासन की निगरानी में इलाज जारी है। जहरीला पदार्थ किस कारण से पीया है इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

3 of 3
इंदौर में किन्नरों का हंगामा
– फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में भी हंगामा
जिन किन्नरों को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। उनके साथ आए किन्नरों ने अस्पताल परिसर में भी हंगामा किया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कुछ मीडियाकर्मियों से भी किन्नरों ने बदसुलूकी की है
![]()


https://www.youtube.com/watch?v=hW5ZJUVsnkk नई दिल्ली. मिथुन चक्रवर्ती और रितुपर्णा सेनगुप्ता का गाना तुम शरमा के आज भी उन लोगों के दिलों में बसता...
Read moreउत्तर प्रदेश में प्रकृति प्रेमियों और पर्यटन के शौकीनों के लिए ईको टूरिज्म स्थलों की जानकारी, बुकिंग और जरूरी सूचनाएं...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio