साल 1991 में सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘साजन’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म ने रिलीज होते ही सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. लेकिन फिल्म एक गाने की वजह से पूरी बनने के बाद भी दोबारा शूट की गई थी. वो गाना है ‘देखा है पहली बार ,साजन की आंखों में प्यार’. नदीम को ये लाइन पसंद आई और उन्होंने श्रवण के साथ मिलकर गाने की धुन बना दी. नदीम ने फिल्म के निर्देशक लोरेंस डिसूजा से भी बात की और फाइनली गाने को फिल्म में एड करनी की तैयारी शुरू हो गई. इस गाने से पहले ही पूरी फिल्म शूट हो चुकी थी. बाद में ये गाना एड करके दोबारा फिल्म में फिट किया गया था.गाने ने उस दौर में तहलका मचा दिया था. इस फिल्म से 3 एक्टर सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की किस्मत चमक उठी थी.
![]()











