नई दिल्ली. करिश्मा कपूर 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रही हैं. उन्होंने लगभग सभी हीरो के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस किया है, जिनमें अजय देवगन भी शामिल हैं. दोनो की फिल्म जिगर साल 1992 में रिलीज हुई थी. इस मूवी का रोमांटिक गाना ‘मैंने खत महबूब के नाम लिखा’ बहुत पॉपुलर हुआ था. इस गाने को अभिजीत भट्टाचार्य और साधना सरगम ने मिलकर गया था. म्यूजिक आनंद मिलिंद की जोड़ी ने दिया था. यह आज भी रोमांटिक गानों की लिस्ट में शुमार है.
![]()










