सनी देओल ने वैसे तो करियर में कई धुआंधार फिल्में की हैं. मगर उनकी फिल्म जीत का कोई मुकाबला नहीं. करिश्मा कपूर संग सनी देओल ने इस फिल्म में काम किया था. मगर इसमें एक हीरोइन और थीं. ये हैं तब्बू. जो अब 53 साल की हो चुकी हैं मगर आज भी कुंवारी हैं. तब्बू ने जीत फिल्म में एक आइटम नंबर किया था जिसमें वह जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आईं. ‘दिल का क्या करें साहेब’ में वह खूबसूरत लंहगे में जबरदस्त डांस करती हैं. कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में ये गाना सुपरहिट था जिसमें सनी देओल भी नजर आ रहे हैं और तब्बू का डांस भी देखने को मिलता है. बता दें तब्बू 90 के दशक में तो खूब एक्टिव थीं ही मगर आज भी उनका जलवा बरकरार है. वह ओटीटी हो या फिल्में, सब तरफ छाई रहती हैं.
![]()










