Last Updated:
‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में करण जौहर और जाह्नवी कपूर ने निजी जिंदगी के कई राज खोले. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कहा कि उनकी मां श्रीदेवी काफी स्ट्रीक्ट थीं और वो उन्हें एक्टिंग की दुनिया से दूर रखना चाहती थीं.
नई दिल्ली. ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर और जाह्नवी कपूर ने शिरकत की. काजोल और ट्विंकल ने जाह्नवी और करण के साथ मजेदार बातचीत की जिस दौरान कई मजेदार खुलासे भी हुए. करण जौहर ने अपनी वर्जिनिटी को लेकर तो जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी को लेकर कई हैरतअंगेज खुलासे किए. एक्ट्रेस कहती हैं कि उनकी मां श्रीदेवी उन्हें एक्टिंग की दुनिया से दूर रखना चाहती थीं.
मां श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जाह्नवी
अपनी दिवंगत मां के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस इतनी इमोशनल हो गईं कि उन्होंने शो पर एक भावुक कविता भी शेयर की. वो कहती हैं, ‘बच्ची थी फिर अचानक एक दिन वो हक खो दिया, जो लाड़ मांगती थी उससे मुंह मोड़ लिया, अपनी आवाज खो के अपनी मां की आवाज में बात करती हूं, इसी जरिये में उनके पास भी रखती हूं.’

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें
![]()










