Last Updated:
ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो ‘टू मच’ के लेटेस्ट एपिसोड में जाह्नवी कपूर और करण जौहर ने शिरकत की. इस एपिसोड में ट्विंकल ने पार्टनर के अफेयर्स पर बात करते हुए जाह्नवी को चीटिंग इग्नोर करने की अनोखी सलाह दी. वो कहती हैं, ‘रात गई बात गई’. ट्विंकल के मुताबिक अगर उनका हस्बैंड किसी और के साथ फिजिकल रिलेशनशिप रखकर उन्हें चीट करता है, तो उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.
नई दिल्ली. ट्विंकल खन्ना और काजोल का टॉक शो टू मच के लेटेस्ट एपिसोड में जाह्नवी कपूर और करण जौहर ने शिरकत की थी. इस एपिसोड में दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर कई हैरतअंगेज खुलासे हुए. वहीं ट्विंकल खन्ना ने बातों ही बातों में जाह्नवी कपूर को चीटिंग को इग्नोर करने और शादी को निभाने को लेकर एक अनोखी नसीहत दी जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. ट्विंकल खन्ना ने फिजिकल चीटिंग को लेकर कहा कि इससे उन्हें ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन इमोशनल चीटिंग ज्यादा परेशान करने वाली बात है.
ट्विंकल-काजोल ने जाह्नवी कपूर को प्यार-शादी पर दिया ज्ञान
शो के ‘दिस ऑर दैट’ सेगमेंट में काजोल और ट्विंकल खन्ना ने पूछा कि शादी में प्यार ज्यादा मायने रखता है या फिर कॉम्पेटिबिलिटी. ट्विंकल और जाह्नवी ने कहा कि शादी में प्यार बहुत जरूरी है जबकि करण और काजोल का मानना था कि कॉम्पेटिबिलिटी जरूरी है. दोनों का कहना था कि शादी के बाद सबसे पहले प्यार खत्म होता है.
पति के अफेयर्स पर बोलीं ट्विंकल खन्ना- ‘रात गई बात गई’
शादी के बाद रिश्ते में से प्यार खत्म हो जाता है और अगर कॉम्पेटिबिलिटी न हो तो रिश्ता बचता ही नहीं. इसके बाद दोनों ने चीटिंग का सवाल पेश किया जिसपर सिर्फ जाह्नवी कपूर ने कहा कि फिजिकल चीटिंग उनके लिए डील ब्रेकर है. इसपर ट्विंकल खन्ना आगे कहती हैं, ‘हम हमारे 50 साल की उम्र में हैं और वो सिर्फ 20’S में है. वो जल्द ही इस सर्किल में एंट्री करेगी. उसने वो नहीं देखा है जो हमने देखा है. रात गई बात गई ’.

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें
![]()










