{“_id”:”68fa820003124c423903c840″,”slug”:”we-will-file-a-chargesheet-assam-cm-himanta-biswa-sarma-on-zubeen-gargs-death-case-2025-10-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जुबीन गर्ग निधन केस में असम के CM ने दिया बयान, कहा- आरोपपत्र दाखिल करेंगे; विरोधियों पर लगाया ये इल्जाम”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}
Zubeen Garg Death Case: गायक जुबीन गर्ग के निधन मामले में हर दिन नया अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नया बयान दिया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सर्मा, जुबीन गर्ग – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गायक जुबीन गर्ग के निधन के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार असमिया सुपरस्टार जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपपत्र दाखिल करेगी। असम के मुख्यमंत्री ने जुबीन गर्ग की मौत की एसआईटी जांच पर भी पूरा भरोसा जताया है।
Trending Videos
आरोपपत्र दाखिल करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा ‘हम आरोपपत्र दाखिल करेंगे और अदालत न्याय करेगी। भाजपा खुलेआम कह रही है, ‘हमें अदालत पर भरोसा है।’ असम सरकार और मुझे पूरा विश्वास है कि एसआईटी अच्छा काम करेगी। एसआईटी ने वह सब कुछ किया जो जनता चाहती थी। वह सिंगापुर गई, घटनास्थल का दौरा किया और दूसरा पोस्टमार्टम किया। हमने सभी सुझावों का पालन किया।’