Last Updated:
Shree 420 Release Date: खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘श्री 420’ रिलीज के लिए तैयार है. यह मूवी छठ पूजा के शुभ अवसर पर 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें मधु शर्मा और श्वेता महारा भी नजर आएंगी.
नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘श्री 420’ छठ पूजा के शुभ अवसर पर रिलीज के लिए तैयार है. यह मूवी 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में भव्य पैमाने पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके अलावा मधु शर्मा और श्वेता महारा नजर आएंगी. ‘श्री 420’ को मधु शर्मा और समीर अफताब ने प्रोड्यूस किया है. इसके निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी हैं. स्क्रिप्ट और डायलॉग्स इंद्रजीत कुमार ने लिखे हैं.
View this post on Instagram
![]()











