सोनभद्र//एबीएन न्यूज़। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने दूर-दराज़ से आए फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने फरियादियों से संवाद करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर नागरिक को समयबद्ध न्याय और समाधान मिलना चाहिए, ताकि उन्हें बार-बार जिला मुख्यालय या तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समय से कार्यालय में उपस्थित रहें, और आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनें। यदि आवश्यक हो, तो स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन जनता की सेवा के लिए है, और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
![]()












