Last Updated:
Shah Rukh Khan Birthday: सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर फराह खान ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है. उन्होंने किंग खान के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है और इसके साथ ही शाहरुख की बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें की भी झलक दिखाई है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अलीबाग स्थित अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर शाहरुख खान को करीबी लोग और फैंस से जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं. वहीं, फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बर्थडे सेलिब्रेशन से खास तस्वीरें शेयर कीं और किंग खान को विश किया है.
View this post on Instagram
![]()











