मिथुन चक्रवर्ती अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं. जिन्होंने खूब काम किया. कई हिट दीं तो कई सुपरस्टार हीरोइनों के साथ रोमांस किया. उन्होंने एक बार तो 17 साल छोटी माधुरी दीक्षित के साथ भी रोमांस किया था. दरअसल दोनों की साल 1990 में एक फिल्म आई थी प्यार का देवता. जिसमें दोनों लीड रोल में थे. इस फिल्म को मिथुन चक्रवर्ती के सेक्रेटरी ने बनाया था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हम आज आपके लिए लाए हैं प्यार के देवता फिल्म का गाना ‘कुछ देर पहले’. ये मिथुन और माधुरी का लव सॉन्ग है. जिसे मोहम्मद अजीज और अल्का याज्ञनिक ने गाया था.
![]()










