Last Updated:
Sulakshana Pandit Death: दिग्गज एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया. वह 71 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं. ललित पंडित ने बताया कि रात 8 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा. सुलक्षणा के निधन पर उनकी भतीजी और सिंगर श्वेता पंडित ने एक पोस्ट किया है और उन्हें चमकता सितारा बताया. उन्होंने कहा कि उनकी बुआ 100 पर्सेंट सेल्फमेड थीं.
मुंबई. Sulakshana Pandit Death Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं. वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन क्लासिकल सिंगकर भी थी. उनका निधन आज, 6 नवंबर को हो. सुलक्षणा संगीतकार जतिन-ललित और एक्ट्रेस विजयता पंडित की बहन थीं. इंडिया टुडे के मुताबिक, ललित पंडित ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सुलक्षणा को रात लगभग 8 बजे नानावटी अस्पताल में निधन हो गया. ललित ने कहा, “उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उनका अंतिम संस्कार कल (7 नवंबर) दोपहर में होगा.”
वहीं, सुलक्षणा पंडित की भतीजी और सिंगर श्वेता पंडित ने दिवंगत एक्ट्रेस के कई तस्वीरों से बनी एक वीडियो शेयर की और लिखा, “हमारी प्यारी सुलक्षणा बुआ हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गई हैं. वह मेरी संगीत गुरु, मेरी मार्गदर्शक, मेरी जीवनरेखा थीं… वह सबसे सुंदर परी थीं जिनके साथ मैंने अपने सबसे खूबसूरत संगीत के पल बिताए. उनका संगीत सफर अद्वितीय था और उनका अभिनय सफर अविस्मरणीय था..”
श्वेता पंडित ने आगे लिखा, “और उन्होंने यह सब अपने दम पर किया. 100% स्वनिर्मित कलाकार. उनकी अद्भुत शख्सियत को प्रणाम. उन्होंने अपनी सारी सुंदरता और सारा हुनर हमारे बीच छोड़ दिया – सब कुछ उनके भीतर. सब कुछ गहराई में.. अभी भी बहुत कुछ खोजा जाना बाकी है… एक कहानी जो अधूरी रह गई. प्यार है तुम्हें, मेरी चमकती सितारा. हैशटैग सुलक्षणा पंडित(1954-2025)”
View this post on Instagram
![]()











