मुरादाबाद शहर के यूट्यूबर पंकज कुमार दिवाकर से प्रेम विवाह करने वाली ईरानी युवती फैजा सास और ननद के उत्पीड़न से तंग आकर अपने देश लौटेगी। फैजा ने बृहस्पतिवार को पहले महिला थाने फिर एसपी सिटी कार्यालय में अपना दर्द बयां किया।
उसने बताया कि सास ने पति के साथ के निजी वीडियो बना लिए हैं जिसके जरिए सास और ननद उसे ब्लैकमेल कर रहीं हैं। रुपये और तोहफे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रही हैं। हालांकि फैजा ने पति पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
Trending Videos
2 of 12
मुरादाबाद में दिवाकर और फैजा
– फोटो : अमर उजाला
2022 में फैजा और पंकज की इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात
सिविल लाइंस की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी पंकज कुमार दिवाकर यूट्यूबर हैं और ट्रैवल ब्लॉगर हैं जबकि उनकी पत्नी फैजा उर्फ फाएजे अर्वांदी ईरान के हमदान सिटी की रहने वाली हैं। ईरान में सरकारी टीचर हैं। बताया जा रहा है कि 2022 में फैजा और पंकज की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी।
3 of 12
मुरादाबाद में दिवाकर और फैजा
– फोटो : अमर उजाला
फैजा ने हिंदू रिति रिवाज से पंकज से की शादी
इसके बाद दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई थी और फैजा के बुलाने पर पंकज ईरान गए। इसके बाद 2023 में फैजा उससे मिलने भारत आई थी। 2024 में फैजा लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आई और हिंदू रिति रिवाज से पंकज से शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी।
4 of 12
मुरादाबाद में दिवाकर और फैजा
– फोटो : अमर उजाला
फैजा पति पंकज के साथ महिला थाने पहुंचीं
बृहस्पतिवार को फैजा पति पंकज के साथ महिला थाने पहुंचीं और सास, तीन ननद व ननदोई पर गंभीर आरोप लगाए। महिला थाना प्रभारी फैजा, उसके पति और सास को लेकर एसपी सिटी कार्यालय पहुंच गईं। यहां पीड़िता ने बताया कि सास ने उसके निजी वीडियो बना ली है।
5 of 12
मुरादाबाद थाना
– फोटो : अमर उजाला
फैजा ने अपने देश लौटने में मदद करने की गुहार लगाई
इन वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। सास ताने देती है कि पिता के घर से दहेज में कुछ नहीं लाई है। रुपये व तोहफे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है जिससे वह तंग आ चुकी है। उसने अपने देश लौटने में मदद करने की गुहार लगाई है।