Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज ‘महारानी 4’ ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. वहीं, उनकी सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 3’ भी दस्तक दे चुकी है,जिसमें उन्होंने निगेटिव रोल निभाया है. अब राजकुमार राव ने दोनों सीरीज में एक्ट्रेस की दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर हुमा कुरैशी के लिए खास पोस्ट शेयर किया है और साथ ही कहा कि मुझे तुम पर गर्व है.
नई दिल्ली. राजकुमार राव अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वह कई फिल्मों में अपने हुनर का जलवा बिखेर चुके हैं. अब राजकुमार राव ने अपनी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने उनकी दोनों हालिया रिलीज सीरीज ‘महारानी 4’ और ‘दिल्ली क्राइम 3’ को धमाकेदार बताया है.

बिहार की राजनीति पर बनी है ‘महारानी’
बिहार की राजनीति पर बनी सीरीज ‘महारानी 4’, 7 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम हो चुकी है और सीरीज को फैंस की तरफ से बहुत अच्छा रेस्पॉन्स भी मिल रहा है. फिल्म को ऐसे वक्त रिलीज किया गया है, जब पहले से ही बिहार में चुनाव चल रहे हैं. इसके अलावा हुमा की दिल्ली क्राइम-3 भी 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
‘दिल्ली क्राइम 3’ में निभाया निगेटिव रोल
इस सीरीज में एक्ट्रेस ने निगेटिव रोल प्ले किया है, जो सिर्फ राज्य स्तर पर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी कर रही हैं. दोनों की सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हैं. राजकुमार राव और हुमा कुरैशी ने एक साथ बहुत सारी फिल्मों में काम किया है. दोनों को ‘मोनिका-ओह मॉय डार्लिंग’, ‘मालिक’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2’ में साथ देखा गया था.
‘श्रीकांत’ के लिए मिला बेस्ट क्रिटिक्स अवॉर्ड
राजकुमार राव को आखिरी बार ‘भूल चूक माफ’ और ‘मालिक’ फिल्म में देखा गया था. दोनों ही फिल्में पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, जिसके बाद दोनों ही फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया. साथ ही एक्टर को कुछ समय पहले ही फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था. उन्हें फिल्म ‘श्रीकांत’ के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला था. राजकुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया था. उन्होंने लिखा था, ‘इस फिल्म के लिए मैंने बहुत मेहनत की और जब शाहरुख खान सर आपके प्रदर्शन के लिए इतने अच्छे शब्द कहते हैं, तो सब कुछ जादुई लगता है.’

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()










