नई दिल्ली. जितेंद्र की साल 1971 में आई फिल्म कारवां के गाने ‘चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी’… ने तहलका मचा दिया था. गान में जितेंद्र और अरुणा ईरानी की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था. लेकिन साल 2004 में Blast Remix 2004 नाम की एलबम का ये गाना 3 लड़कियों पर दोबारा रीक्रिएट किया गया. गाने में तीन लड़कियों ने परी बनकर ऐसा धमाल मचाया था कि देखने वालों का तो मुंह ही खुला रह गया था. गाने ने रिलीज होते ही लोगों का दिल जीत लिया था. गाने को काफी बोल्ड बालाओं ने शूट किया था. गाने ने बोल तो वही थे, लेकिन म्यूजिक थोड़ा बदल दिया गया था. आज भी आप ये गाना सुनेंगे तो आपका मुंह खुला रह जाएगा.
![]()










