सिंगरौली/एबीएन न्यूज। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में मुख्यालय स्तरीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। एनसीएल स्टेडियम, सिंगरौली में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने 1500 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो, तीरंदाजी, 3000 मीटर साइकिल रेस और 4×100 मीटर रिले जैसी प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (मानव संसाधन/प्रशासन) श्री संजय सिन्हा, मुख्यालय स्तरीय जेसीसी सदस्यगण एवं स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में कुल 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 64 पुरुष और 26 महिला खिलाड़ी शामिल थीं। पुरुष वर्ग में श्री हर्ष शर्मा और महिला वर्ग में सुश्री मनीषा छेत्री को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
एनसीएल हर वर्ष अपने कर्मियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, जिससे कर्मचारियों में टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है।
![]()












