07:04 AM, 14-Nov-2025
पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना
नगरोटा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जम्मू शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। इस सीट पर 75.08 प्रतिशत मतदा हुआ है। बडगाम में ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मतगणना केंद्र बनाया गया है। इस सीट पर 50.02 फीसदी वोटिंग हुई है।
06:31 AM, 14-Nov-2025
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा
मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसके लिए अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और स्थानीय सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मतगणना केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।
06:05 AM, 14-Nov-2025
बिना पहचानपत्र नो एंट्री
बिना पहचानपत्र के कोई भी मतगणना केंद्र में नहीं जा सकेगा। स्टॉफ को मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मतगणना केंद्र में ले जाने की इजाजत नहीं है।
05:23 AM, 14-Nov-2025
Jammu Kashmir By Poll Result: नगरोटा और बडगाम में उपचुनाव के नतीजे आज, थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी मतगणना
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा और बडगाम विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरू होगी और 9:00 बजे से शुरुआती रुझान आने लगेंगे। उम्मीद है कि दोपहर 12 बजे से पहले अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना में लगाए गए अधिकारी और कर्मचारी सुबह 6:30 बजे केंद्रों में पहुंच जाएंगे।












