1994 में रिलीज हुई मिथुन चक्रवर्ती, अश्विनी भावे, शिखा स्वरूप, प्रेम चोपड़ा जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘चीता ‘ भले बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी. लेकिन इसका एक गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है. गाने के बोल हैं ‘चू चू चू… क्यों शरमाए, क्यों घबराए’. उस दौर में जब गानों में मासूमियत और चंचल केमिस्ट्री का अलग ही जादू था. तब ये गाना भी अपनी चुलबुली धुन और मजेदार बोलों की वजह से दर्शकों का दिल जीत ले गया. ये 90s के बदनाम मगर बेहद पॉपुलर गानों में से एक है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी थी. गाने में हीरोइन की नाज़ुक अदाएं, मटकती कमर और चुलबुला एक्सप्रेशन उस दौर की मासूमियत के साथ-साथ एक शरारती अंदाज भी पेश करते हैं. गाने की कैची धुन, मजेदार बोल और हीरो-हीरोइन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इसे रेडियो से लेकर मोहल्ले की बारातों तक हर जगह का फेवरेट बना दिया.
![]()










