जब भी बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के दिलकश और धमाकेदार गानों की बात होती है, तो खेसारीलाल यादव का नाम सबसे पहले ज़हन में आता है. उनका सुपरहिट गाना ‘लहंगा में मीटर…’ ने तो एक ऐसा इतिहास रचा कि यह गाना रातों-रात हर जुबान पर चढ़ गया. यह गाना न सिर्फ भोजपुरी संगीत का एक बेंचमार्क बन गया, बल्कि इसने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया. खास बात यह रही कि इस गाने ने न सिर्फ युवाओं को बल्कि बड़े-बूढ़ों तक को नचाने का काम किया. गलियों-मोहल्लों की शादी-ब्याह तक, हर जगह ‘लहंगा में मीटर’ की धुन गूंजने लगी. इस गाने ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया का ‘ट्रेंडिंग स्टार’ बना दिया.
![]()










