Last Updated:
साल 1972 में रमेश सिप्पी ने धर्मेंद्र को ऐसी फिल्म का ऑफर दिया था, जिसमें उनका रोल बहुत छोटा था. फिर भी धर्मेंद्र ने उस रोल को एक्सेप्ट कर लिया था. वजह थी एक खूबसूरत हीरोइन. लेकिन डायरेक्टर को लगा कि उन्होंने ये फिल्म सिर्फ इसलिए एक्सेप्ट की है कि उन्हें कहानी अच्छी लगी है.
नई दिल्ली.साल 1972 में धर्मेंद्र ने संजीव के साथ एक ऐसी फिल्म में काम किया, जिसमें दोनों का ही रोल काफी छोटा था.वह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.फिल्म में हेमा मालिनी भी लीड रोल में नजर आई थीं.

साल 1972 में आई हेमा मालिनी की धर्मेंद्र और संजीव कुमार स्टारर फिल्म का नाम है‘सीता और गीता’. फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देतेही बाक्स आफिस पर धूम मचा दी थी.फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे.

ये जानते हुए भी कि फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है, धर्मेंद्र ने ये रोल एक्सेप्ट कर लिया था. क्योंकि फिल्म में लीड रोल में हेमा मालिनी नजर आई थीं. सालों बाद रमेश सिप्पी ने खुलासा किया था कि उन्हें नहीं पता नहीं था कि वो दोनों हेमा को पसंद करते थे.

धर्मेंद्र जानते थे कि सीता और गीता में उनका रोल, महिला लीड की तुलना में काफी छोटा है. फिर भी उन्होंने यह फिल्म करने का फैसला किया.क्योंकि वह हेमा के करीब रहना चाहते थे.

जहां 2025 में भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के लीड वाली फिल्में कम ही होती हैं, तो 1970 के दशक में तो यह लगभग नामुमकिन जैसा था. लेकिन इस फिल्म महिला केंद्रित फिल्म में उस दौर के 2 बड़े हीरो ने काम किया था.

रमेश सिप्पी ने खुलासा किया कि फिल्म में हेमा मालिनी के साथ हीरो के लिए वह समझ ही नहीं पा रहे थे कि किसे कास्ट करें, क्योंकि रोल छोटा था तो राजेश खन्ना को ऑफर ही नहीं किया था.

रेडियो नशा ऑफिशियल से बातचीत में उन्होंने बताया कि सीता और गीता में संजीव कुमार भी उन्हें पसंद किया करते थे. फिल्म की कहानी दो जुड़वां बहनों पर आधारित है, जिनकी पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग है. रमेश ने बताया कि उन्होंने संजीव कुमार को इसलिए चुना क्योंकि वह हर तरह का रोल कर लेते थे. धर्मेंद्र के मामले में उन्होंने कहा कि उन्होंने रोल के बारे में साफ-साफ बता दिया था, और धर्मेंद्र ने सोचने के बाद हां कह दिया.

बता दें हेमा मालिनी ने फिल्म में लीड रोल निभाया था. फिल्म उस दौर में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में डबल रोल निभाकर हेमा ने तो इतिहास ही रच दिया था. संजीव कुमार और धर्मेंद्र दोनों के साथ उनकी जोड़ी काफी अच्छी लगी थी.
![]()










