Last Updated:
रश्मिका मंदाना को उनके एक बयान के चलते लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने कहा कि महिलाओं के पीरियड्स के दर्द को समझने के लिए मर्दों को पीरियड्स का अनुभव करना चाहिए. एक्ट्रेस के बयान ने ऑनलाइन विवाद को जन्म दिया.
नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना बीते दिनों विजय देवरकोंडा संग अपनी सगाई के चलते सुर्खियों में थीं. अब एक इंटरव्यू में उनका पीरियड्स और मर्दों पर बयान वायरल हो रहा है. उनके महिलाओं के पीरियड्स के दर्द पर दिए गए बयान ने बहस छेड़ दी है. जगपति बाबू के टॉक शो में अपनी मौजूदगी में एक्ट्रेस ने कहा कि पुरुषों को महिलाओं के पीरियड्स के दर्द को समझने के लिए खुद भी इसका अनुभव करना चाहिए. रश्मिका का बयान सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया, जिससे नेटिजेंस का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. कुछ लोगों ने उनके राय का सपोर्ट किया है, जबकि अन्य ने उन्हें मर्दों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया.
शो के होस्ट जगपति बाबू ने रश्मिका से पूछा कि क्या वह वाकई में मानती हैं कि पुरुषों को पीरियड्स का अनुभव करना चाहिए, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘हां, मैं चाहती हूं कि वे कम से कम एक बार पीरियड्स का अनुभव करें, ताकि वे दर्द और तनाव को समझ सकें. हार्मोनल असंतुलन के कारण हम ऐसी भावनाओं का अनुभव करते हैं जिन्हें हम समझ नहीं पाते. आप उस दबाव को पुरुषों पर नहीं दिखा सकते, क्योंकि चाहे आप कितना भी समझाएं, वे उस भावना को नहीं समझते. इसलिए, अगर मर्दों को एक बार पीरियड्स हो, तो उन्हें समझ में आएगा कि पीरियड्स का दर्द कैसा होता है.’
रश्मिका ने बयां किया था दर्द
रश्मिका मंदाना ने अपने निजी अनुभव पर भी विचार जाहिर किए, ‘मुझे इतना भयानक पीरियड्स का दर्द होता है कि मैं एक बार बेहोश भी हो गई थी. मैंने कई टेस्ट करवाएं हैं और डॉक्टरों से राय लिया है, लेकिन कोई नहीं जानता कि ऐसा क्यों होता है. हर महीने मैं सोचती हूं, ‘भगवान आप मुझे इतना क्यों सता रहे हैं?’ मुझे लगता है कि कोई भी इसे तभी समझ सकता है, जब वह इसे अनुभव करे. इसलिए मैं सोचती हूं कि मर्दों को कम से कम एक बार पीरियड्स का अनुभव करना चाहिए.’
रश्मिका को मिला फैंस का सपोर्ट
रश्मिका की आलोचना के बीच फैन ने एक्स पर कहा कि उनकी बातों को संदर्भ से बाहर समझा गया. फैन बोला, ‘रश्मिका का नजरिया कि पुरुषों को पीरियड्स होना चाहिए. कभी-कभी हम सिर्फ चाहते हैं कि हमारा दर्द और भावनाएं समझी जाएं. यह कभी तुलना या पुरुषों की जिम्मेदारियों को कम करने के बारे में नहीं था, लेकिन अहंकार ने इसे उस दिशा में मोड़ दिया.’
रश्मिका मंदाना का छलका दर्द
रश्मिका ने उनके पोस्ट का जवाब दिया और लिखा, ‘इस बारे में कोई बात नहीं करेगा. शो और इंटरव्यू में जाने का ‘डर’ मेरे लिए यही है. मैं कुछ कहती हूं और इसे कुछ और समझा जाता है.’ कई लोगों ने उनके बयान की आलोचना की, यह दावा करते हुए कि यह पुरुषों के लिए अपमानजनक है और उनके अपने स्ट्रगल को छोटा दिखाता है. एक शख्स ने लिखा, ‘उस केस में वह मर्दों के रोजाना के दर्द को समझने में भी दिलचस्पी नहीं रखती, जो पीरियड्स से तुलना योग्य नहीं है.’ रश्मिका मंदाना को आखिरी बार ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ देखा गया था. एक्ट्रेस ने तेलुगु फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में भी अभिनय किया है. एक्ट्रेस बीते दिनों अपने दोस्त और एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ कथित सगाई के कारण भी खबरों में थीं.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










