बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत हो गई है. नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्री की जोड़ी को बिहार की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है. एनडीए शामिल चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को भी अप्रत्याशित वोट मिले हैं. इसका अंदाजा भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह ने पहले ही लगा लिया था. दो हफ्ते पहले उनका एक गाना आया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मोदी और नीतीश की जोड़ी हिट होगी. उन्होंने चिराग पासवान पर भी उम्मीद जताई थी. पवन ने जिस गाने के जरिए एनडीए की जीत का दावा किया था, उस गाने का नाम ‘जोड़ी मोदी नीतीश के हिट होइ’ है. इसे उन्होंने शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है.
![]()










