Last Updated:
मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामानी उर्फ ऑरी को 252 करोड़ रुपए के मेफेड्रोन ड्रग ट्रैफिकिंग केस में समन किया है. आरोपी सलीम शेख ने कबूल किया कि उसने फिल्मी सितारों, पॉलिटिशियन और पब्लिक फिगर्स के लिए ड्रग वाली रेव पार्टियां आयोजित कीं, जिसमें ऑरी, नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर, अब्बास-मस्तान, जीशान सिद्दीकी और दाऊद इब्राहिम के भतीजे अलीशाह पारकर के नाम लिए.
सोशल मीडिया और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के चहेते ऑरी यानी ओरहान अवत्रामानी एक बड़े ड्रग स्कैंडल में फंस गया है. मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने उसे 252 करोड़ रुपए के मेफेड्रोन (MD) ड्रग ट्रैफिकिंग केस में पूछताछ के लिए समन किया है. यह मामला मार्च 2024 में संगली में हुए बड़े ड्रग बस्ट से जुड़ा है, जब 126 किलो से ज्यादा मेफेड्रोन बरामद किया गया था. ANC ने इसकी मार्केट वैल्यू करीब 252 करोड़ रुपए बताई है.
सलीम शेख का खुलासा: रेव पार्टियों में शामिल होते थे सेलेब्स
इस मामले की कड़ी दुबई से डिपोर्ट किए गए आरोपी मोहम्मद सलीम शेख से जुड़ती है. एनडीवी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुलिस पूछताछ में सलीम शेख ने कबूला कि वह फिल्मी सितारों, राजनेताओं और हस्तियों के लिए ड्रग्स से भरी रेव पार्टियां आयोजित करता था. उसने कई बड़े नाम लिए, जिनमें शामिल हैं:
दीपिका शर्मा पिछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र…और पढ़ें
दीपिका शर्मा पिछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र… और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

![]()












