महिला प्रीमियर लीग 2026 नीलामी
– फोटो : BCCI
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। इस बार रिकॉर्ड 277 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगी, जबकि उपलब्ध स्लॉट सिर्फ 73 हैं। नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगी और दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगी। पिछले सीजन की तुलना में नीलामी में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है, जिससे साफ झलकता है कि महिला प्रीमियर लीग तेजी से लोकप्रिय हो रही है और दुनियाभर की महिला क्रिकेटरों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है।
![]()











