बरेली में गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद पुलिस ने लल्ला गद्दी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। उस पर बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ को सहूलियतें मुहैया कराने का आरोप है। अब पुलिस लल्ला गद्दी उर्फ मोहम्मद रजा की गतिविधियों की निगरानी करेगी।
चक महमूद निवासी लल्ला गद्दी पर कुछ दिन पहले बारादरी पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। लल्ला गद्दी और उसके दोस्त सद्दाम (अशरफ के साले) ने प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड से पहले शूटरों की मुलाकात बरेली जेल में बंद माफिया अशरफ से कराने में मदद की थी।
यह भी पढ़ें– बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा का करीबी लक्की शाह गिरफ्तार, घर-घर जाकर जुटाई थी भीड़
उमेश पाल की हत्या के बाद मामले की जांच हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। इसके बाद जेल अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई थी। जांच में सामने आया था कि लल्ला गद्दी की दोस्ती अशरफ के साले सद्दाम से हो गई थी। लल्ला गद्दी ने सद्दाम के रुपये बरेली की जमीनों में निवेश कराए थे।