Last Updated:
उदयपुर में इस साल की सबसे बड़ी शादी का आयोजन हो रहा है. उदयपुर का सिटी पैलेस इस साल की शाही शादी का गवाह बना हुआ है. अमेरिकी-भारतीय बिजनेसमैन राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडीराजू की शादी का आयोजन हो रहा है. करण जौहर ने शादी के जश्न के दौरान मंच पर कॉफी विद करण का सेटअप लगा कपल को एंटरटेन किया.
नई दिल्ली. राजा-महाराजा की धरती राजस्थान के शहर उदयपुर में इस साल की सबसे बड़ी शादी का आयोजन हो रहा है. इस शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़े-बड़े दिग्गज उदयपुर पहुंच चुके हैं. उदयपुर का सिटी पैलेस देश की सबसे बड़ी शादियों में से एक का गवाह बनने जा रहा है. यहां गुरुवार रात से फंक्शन्स का आगाज हो गया है. अमेरिका में बसे भारतीय मूल के बिजनेसमैन राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी की शादी है जिसमें देश और विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.
इस शादी में बॉलीवुड सितारों ने ग्लैमर का तड़का लगाया. जहां एक तरफ बॉलीवुड सितारों ने मंच पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर जश्न की रात में चार चांद लगाए. वहीं दूसरी तरफ करण जौहर ने मंच पर ही अपने पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण का स्टेज सजा डाला. उन्होंने कॉफी विद करण में दूल्हा और दुल्हन को बतौर गेस्ट इनवाइट किया और फिर उनके साथ मस्ती- मजाक किया.
करण जौहर ने सितारों संग सजाया मंच
बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने सिटी पैलेस में सेलिब्रेशन के दौरान मंच पर सोफा लगा कर अपने टॉक शो कॉफी विद करण का स्टेज बना डाला और फिर बिजनेसमैन राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी यानी कि दुल्हन नेत्रा मंटेना और दूल्हा वामसी गडीराजू से मजेदार सवाल पूछे. वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले कपल से कहते हैं कि मजेदार और सभी हॉट गॉसिप के अड्डे पर आपका स्वागत है.
नेत्रा मंटेना और वामसी गडीराजू करण जौहर की जॉली वाइब को खूब एंजाय करते दिखे. दोनों उनके साथ रैपिड फायर भी खेला और लाइव कॉफी विद करण शो का मजा लिया.
कौन हैं नेत्रा मंटेना?
नेत्रा मंटेना, अमेरिका में बसे भारतीय-मूल के बिजनेसमैन राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी हैं. राजू मंटेना एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के चेयरमैन और सीईओ हैं. नेत्रा मंटेना अमेरिका में पली-बढ़ी हैं. वो बिजनेस और फारमेसी की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं. उनका परिवार बिजनेस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट जगत में दबदबा बनाए हुए है.

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें
![]()










