Last Updated:
रोमांटिक-एक्शन ‘फूल और कांटे’ अजय देवगन के करियर की पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट भी साबित हुई थी. इस फिल्म के लिए अजय को बेस्ट न्यूकमर एक्टर का अवॉर्ड मिला था. देखते ही देखते अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने एक्शन और रोमांस से भरी ‘फूल और कांटे’ अजय देवगन के करियर की पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट भी साबित हुई थी. इस फिल्म के लिए अजय को बेस्ट न्यूकमर एक्टर के खिताब से नवाजा गया. अब अपनी इस फिल्मी जर्नी को लेकर अजय देवगन ने खुद से सवाल भी किए हैं और उनके जवाब भी दिए हैं.
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करियर के 34 साल पूरे होने की खुशी में एक वीडियो पोस्ट की है. वीडियो में अजय देवगन के दो रूप दिख रहे हैं. एक तरफ युवा अजय दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ आज के फिट अजय दिख रहे हैं. दोनों के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होता है. यंग अजय सवाल करते हैं कि पता है आज क्या है? सामने से जवाब आता है, ‘क्यों, आज 2 अक्टूबर तो नहीं है? अरे, आज मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई थी.’

फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए 34 साल
यंग अजय दूसरा सवाल करते हैं, ‘और तुम अपनी दो बाइक वाली एंट्री आज भी करते हो.’ सामने से जवाब आता है, ‘दो-दो बाइक, दो घोड़े, दो टैंक सब ट्राई कर लिया है.’ इन सवाल-जवाब में मस्ती के अलावा एक्टर के करियर की मेहनत भी झलकती है. अजय देवगन ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘दो टांगों पर स्टंट करते-करते 34 साल कब निकल गए पता नहीं चला.’
डेब्यू फिल्म साबित हुई थी बड़ी हिट
‘फूल और कांटे’ फिल्म पर्दे पर हिट रही थी, लेकिन इसी फिल्म में दो बाइक पर, दो टांगों के सहारे अजय देवगन का स्टंट काफी वायरल हुआ था. ऐसे सीन एक्टर ने एक ही फिल्म में नहीं, बल्कि कई फिल्मों में अलग-अलग तरीकों से अपनाए थे. अपनी हर फिल्म के एंट्री सॉन्ग में अजय नए ही स्टंट के साथ नजर आते थे, लेकिन आज वे ब्लैक स्कॉर्पियो हवा में ब्लास्ट कर रोहित शेट्टी के साथ खतरनाक लेवल का स्टंट करते हैं.
100 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम
‘फूल और कांटे’ के बाद एक्टर 1992 में आई ‘जिगर’, 1993 में आई ‘दिव्य शक्ति’, ‘संग्राम’, ‘शक्तिमान’, ‘दिल है बेताब’, 1994 में आई ‘विजयपथ’, और ‘सुहाग’ में दिखे. एक्टर ने अपने करियर में तकरीबन 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और आज भी ओटीटी और सिनेमाघर दोनों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()










