तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्यभर की सियासत में गर्माहट अपने चरम पर है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रण में अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। ऐसे में अब कांग्रेस ने तमिलनाडु के सियासी चौसर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी दै।
इसी सिलसिले में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने 2026 विधानसभा चुनावों के लिए डीएमके के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत करने हेतु पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस बात की जानकारी तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) ने दी।
गिरीश चोडणकर होंगे इस समिति के प्रमुख
बता दें कि इस समिति का प्रमुख गिरीश चोडणकर होंगे, जो तमिलनाडु और पुडुचेरी के कांग्रेस प्रभारी हैं। समिति में सेल्परुंथागई और कांग्रेस विधानसभा दल के नेता एस. राजेशकुमार भी शामिल हैं। यह पैनल DMK नेताओं से औपचारिक बातचीत कर सीटों पर सहमति बनाने का काम करेगा।












