Last Updated:
श्रेया सरन ने बेटी राधा सरन कोशेव संग चाय और कॉफी के बागानों में समय बिताया, नेचर वॉक की सलाह दी. उन्होंने आंद्रेई कोशेव से शादी की थी और कई हिट फिल्मों में काम किया है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड और साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री श्रेया सरन इन दिनों प्रकृति के बीच समय बिताती नजर आ रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को शानदार बताते हुए फैंस को नेचर के बीच समय बिताने की सलाह दी. श्रेया सरन अपने इंस्टाग्राम पर जिंदगी और काम से जुड़े पोस्ट कर फैंस को रूबरू कराती रहती हैं. इसी कड़ी में उन्होंने कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की, जिनमें वह बेटी के साथ हरे-भरे चाय और कॉफी के बागानों में मस्ती करती दिख रही हैं.
तस्वीरों में श्रेया सरन बेटी को गोद में लिए मुस्कुराती हुईं तो कभी उसके साथ प्रकृति के बीच टहलते हुए नजर आ रही हैं. हरी-हरी वादियों, ताजी हवा और परिवार के साथ बिताए समय को एक्ट्रेस ने बेहद कीमती बताया. शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच बिताए गए समय को उन्होंने सुकून देने वाला बताया. उन्होंने फैंस को भी सलाह दी कि एक बार जरूर ऐसी जगह जाकर नेचर वॉक करें और अपनों के साथ यादों को बनाएं. पोस्ट के साथ श्रेया सरन ने कैप्शन में लिखा, ‘यह वह जगह है, जहां समय की रफ्तार भी कम हो जाती है. चाय और कॉफी के बागानों में घूमें. नेचर वॉक करें और यादों को सहेजें.’
View this post on Instagram
![]()










