Last Updated:
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने अपने करियर में अब तक तीन फिल्मों में काम किया है, जिनमें बचना ऐ हसीनो, तमाशा और ये जवानी है दीवानी शामिल हैं. इस बीच एक फैन ने फिल्ममेकर्स से आग्रह किया गया कि उन्हें रणबीर कपूर के साथ रोम-कॉम फिल्म में दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहिए. दिलचस्प बात है कि दीपिका ने भी इस वायरल रील पर रिएक्ट कर दिया है, जिसके बाद दोनों के साथ में काम करने की चर्चा तेज हो गई है.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के टॉप सितारों में से एक हैं. उन्होंने साथ में बचना ऐ हसीनो, ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों को खूब पसंद किया. फैंस दोनों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ देखना चाहते हैं. हाल ही में एक फैन ने फिल्ममेकर्स से रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को कास्ट करने की बात कही, जिस पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.
View this post on Instagram
![]()











