बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने के मामले में भी बागपत का नाम जुड़ गया। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में जिन तस्करों को पकड़ा है, उनमें रोहन तोमर निवासी लोहड्डा और उसके साथी अजय उर्फ मोनू निवासी बावली भी शामिल है।
इनके परिवार काफी साल से दिल्ली में रहते हैं। दोनों संजीव उर्फ जीवा गैंग के सदस्य हैं, जिनके खिलाफ मेरठ के कंकरखेड़ा और दिल्ली के भजनपुरा में मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत की सीमा में हथियारों को गिराकर तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को शनिवार को गिरफ्तार किया।











