Last Updated:
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र नहीं रहे. उन्होंने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का ‘ही मैन’ कहा जाता था. धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई सदाबहार फिल्में दी हैं. वह फिल्ममेकिंग की बारिकियों को भी अच्छी तरह समझते थे. साल 2018 की एक फिल्म के लिए एक्टर ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी, जो असल में सच साबित हुई.
नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. पिछले कुछ दिनों से वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. धर्मेंद्र का फिल्मी करियर शानदार रहा. वह 6 दशक तक बॉलीवुड में एक्टिव थे. अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ भी उन्होंने काम किया. वह फिल्मों को लेकर दूरदर्शी किस्म के कलाकार थे. एक बार बार तो उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी, जो सच साबित हुई.

धर्मेंद्र ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
मीडिया से बातचीत के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था कि यमला पगला दीवाना फिर से ने हमें रुला दिया. पहला ट्रेलर देखने के बाद ही मैंने सनी से कहा था ये फिल्म नहीं चलेगी. धर्मेंद्र ने कहा कि ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ एक गलती है और साथ ही जाहिर किया कि वह तीसरा पार्ट बनाने से परहेज कर रहे हैं. इस तरह फिल्म के पिटने से बॉबी देओल और सनी देओल के करियर को भी नुकसान पहुंचा था.

डिजास्टर निकली थी सनी-बॉबी की फिल्म
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ को बनाने में 35 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. लेकिन रिलीज होती ही मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. भारत में ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ 12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. दुनियाभर में टोटल कमाई सिर्फ 15.40 करोड़ रुपये हुई थी. इस तरह धर्मेंद्र, सनी और बॉबी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित्त हो गई थी.
इस फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र
बताते चलें कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी. इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन श्रीराम राघवन ने किया. ‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा के पिता के रोल में नजर आएंगे. धर्मेंद्र की पिछली फिल्म तेरी बातों मे ऐसा उलझा जिया थी, जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()










