धर्मेंद्र के निधन के बाद से ही देओल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट रहा है. वहीं हेमा मालिनी ने पूरे तीन दिन बाद हीमैन को याद कर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है. उनके कई गाने भी यादगार बन गए हैं. ऐसा ही एक गाना साल 1976 में आई फिल्म ‘चरस’ में भी फिल्माया गया है, जो हेमा मालिनी की आज की सिचुएशन पर फिट बैठता है. वो गाना है ‘के आजा तेरी याद आई’. आज भी लोग इस गाने सुनना पसंद करते हैं. लता मंगेशकर की आवाज में गाया गया ये गाना आज लोगों की आंखें नम कर रहा है. गाने में दर दर भटकती हेमा मालिनी धर्मेंद्र को ढूंढ रही होती है.आज हेमा की पोस्ट के बाद ये गाना सच होता नजर आ रहा है.
![]()










