नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन के कई गानों को किशोर कुमार ने अपनी आवाज से सजाया था. उनके कुछ गाने आज भी लोग सुनते हैं. बिग बी की मूवी नमक हलाल साल 1982 में रिलीज हुई थी. इसमें स्मिता पाटिल भी नजर आई थीं. इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे हैं, लेकिन ‘पग घुंघरू बांध’ सॉन्ग को लेकर लोगों के बीच अलग ही दीवानगी देखने को मिली. इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी आलवा से सजाया था. म्यूजिक बप्पी लहरी ने दिया था और लिरिक्स अनजान-प्रकाश मेहरा ने लिखे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
![]()










