राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति कम होने के चलते वायु प्रदूषण में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों में लगातार घटता जा रहा प्रदूषण फिर से बढ़ते क्रम की दिशा पर चल पड़ा है। गुरुवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की चादर भी दिखाई दी। अशोक विहार, जहांगीरपुरी समेत कई इलाकों में एक्यूआई 400 से ज्यादा दर्ज किया गया है।
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह सात बजे को आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 354, आनंद विहार में एक्यूआई 408, अशोक विहार में 417, आया नगर में 362, बवाना में 413, बुराड़ी में 403, चांदनी चौक में 408, डीटीयू में 393, द्वारका में 416, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 360, आईटीओ में 395, जहांगीरपुरी में 420, लोधी रोड 346, मुंडका 436, नजफगढ़ में 316, पंजाबी बाग में 417, रोहिणी 432, विवेक विहार 407, सोनिया विहार 360, आरकेपुरम 420, वजीरपुर में 414 दर्ज किया गया है।
![]()











