{“_id”:”692a4071574d04c556056b35″,”slug”:”top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-29th-november-2025-updates-on-amar-ujala-2025-11-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Top News: लाल किले में UNESCO की सांस्कृतिक विरासत समिति का 20वां सत्र; दिल्ली-NCR में जहरीली हवा; सुर्खियां”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
आज की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली- एनसीआर और सिंधु-गंगा के मैदानी इलाके में छाया भीषण वायु प्रदूषण अब सिर्फ धुंध या धुएं का मामला नहीं है, बल्कि वैज्ञानिकों के अनुसार यह वायुमंडल में तेजी से चल रही रासायनिक प्रतिक्रियाओं का परिणाम है, जो हवा को सामान्य प्रदूषण से कहीं अधिक जानलेवा बना रही हैं। दिल्ली कार धमाके से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार फरीदाबाद की अल फलाह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जवाद अहमद सिद्दीकी ने जाली दस्तावेज बनाकर कई साल पहले मर चुके हिंदुओं की जमीन हड़प ली थी। यह दावा किया है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने। वहीं एतिहासिक लाल किले की प्राचीन दीवारें इस वर्ष दिसंबर में एक अलग ही स्वर सुनेंगी। विश्व संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक बैठक यहां होगी। भारत सरकार पहली बार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति (आईसीएच) के 20वें सत्र की मेजबानी कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…