Last Updated:
Ranbir Kapoor Deepika Padukone To Share Screen After 10 Years: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण 10 साल से किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं. अब चर्चा है कि दोनों 1956 की क्लासिक फिल्म ‘चोरी चोरी’ से प्रेरित एक फिल्म में साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में राज कपूर और नरगिस लीड रोल में नजर आए थे.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. खासकर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के लिए… साल 2015 में ‘तमाशा’ के बाद पर्दे पर साथ नजर नहीं आए लेकिन 10 साल बाद दोनों साथ में एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा सकते हैं. इस प्रोजेक्ट के तार राज कपूर से जुड़े हैं, जिसकी जिम्मेदारी निर्देशन ‘ये जवानी है दीवानी’ फेम फिल्ममेकर आयान मु़खर्जी अपने कंधों पर लेने वाले हैं.
दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं. 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर चली बहस के बाद उन्हें स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ जैसी फिल्मों से बाहर कर दिया गया. शाहरुख खान की ‘किंग’ में अपनी एंट्री का ऐलान किया. वहीं, रणबीर कपूर भी अपनी फिल्म ‘रामायणम्’ के लेकर चर्चाओं में हैं. कुछ महीने पहले दोनों साथ नजर आए थे. तभी से दोनों के रीयूनियन की खबरें हैं. चर्चा है कि दीपिका पादुकोण अब 10 साल बाद रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी
‘चोरी चोरी’ से इंस्पायर होगी फिल्म
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अयान मुखर्जी क्लासिक फिल्म ‘चोरी चोरी’ से इंस्पायर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं. 1956 में रिलीज हुई इस फिल्म में राज कपूर और नरगिस लीड रोल में नजर आए थे. कहा जा रहा है कि सीधे-सादे रीमेक के बजाय, टीम इसमें एक मॉडर्न टच देने की तैयारी कर रही है, जो आज के दर्शकों के लिए तैयार की गई है और इसमें मूल फिल्म की भावनात्मक आत्मा को बरकरार रखा गया है. रणबीर कपूर के लिए, यह प्रोजेक्ट भावनात्मक रूप से काफी अहम है, क्योंकि ये उनके परिवार की महान विरासत को भी श्रद्धांजलि होगी.

साल 1956 में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था. अनंत ठाकुर द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 1956 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी.
रणबीर-दीपिका की जोड़ी फिर दिखेगी साथ
रिपोर्ट्स की मानें तो अयान मुखर्जी ने इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट करने का मन बनाया है. वह इस रोमांटिक फिल्म को हल्की-फुल्की कहानी के साथ पेश करना चाहते हैं, जिसमें प्यार, तकरार और इमोशन्स का मेल देखने को मिलेगा.
रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं रणबीर-दीपिका
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक समय पर रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं. साल 2008 में फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ के दौरान दोनों करीब आए थे. 2 साल दोनों सीरियस रिलेशनशिप रहे, लेकिन साल 2010 में दोनों अलग हो गए. इस रिश्ते के खत्म होने के बाद दीपिका डिप्रेशन में आ गई थीं.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
![]()











