ढेरों सुपरहिट गाने देने वाली माधुरी दीक्षित के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं. इस लिस्ट में तमाम स्टार्स के नाम भी शामिल हैं. जोधा अकबर सीरियल से फेमस होने वाली प्यारी सी परिधि शर्मा ने भी एक्ट्रेस के गाने पर धुआंधार डांस किया है. परिधि ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर माधुरी दीक्षित का चने के खेत वाला गाना रीक्रिएट किया है जिसमें वह बिल्कुल माधुरी सी झलक में नजर आ रही हैं. लंहगा चोली पहने परिधि प्यारा सा डांस करती हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनके डांस वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है और कमेंट्स में भी फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. बता दें माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की फिल्म अंजाम में ये गाना था. जो हमेशा से ही ब्लॉकबस्टर रहा है. आज भी शादी ब्याह में लड़कियां इस गाने पर जमकर ठुमके लगाती हैं.
![]()










