दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 17 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। रांची में खेले गए पहले मैच में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया और शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें किंग कोहली को मुख्य कोच गौतम गंभीर को अनदेखा करते देखा जा सकता है।
कोहली ने किया गंभीर को अनदेखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को साझा करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि विराट कोहली ने मुकाबला जीतने के बाद गौतम गंभीर को अनदेखा कर दिया। वीडियो में देख सकते हैं, कोहली ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर चढ़ते हैं तभी गंभीर को देखकर वह फोन निकालकर चलाने लगे और उन्हें अनदेखा कर आगे निकल गए।
![]()











