Last Updated:
फरहान अख्तर ने फिल्म ‘जी ले जरा’ का ऐलान साल 2021 में किया था. पिछले 4 साल से फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं थी. फैंस में निराशा थी कि शायद जी ले जरा अब डब्बा बंद हो गई है, लेकिन आखिरकार फरहान अख्तर को तीनों फीमेल लीड-आलिया, कैटरीना और प्रियंका की डेट्स मिल गई है. वो जल्द ही फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं.
नई दिल्ली. फरहान अख्तर ने साल 2021 में अपनी फिल्म ‘जी ले जरा’ का ऐलान किया था. ये फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के तर्ज पर ही बनने वाली है, लेकिन इस बार फिल्म में तीन लड़कों की दोस्ती की बजाय हमें तीन लड़कियों की दोस्ती की कहानी नजर आने वाली है. फिल्म का ऐलान साल 2021 में हुआ था, लेकिन पिछले 4 साल से इसका कोई अता-पता नहीं है. फरहान अख्तर की इस फिल्म को लेकर बीते 4 साल से कोई अपडेट नहीं थी, लेकिन अब आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ. डायरेक्टर ने फिल्म का ऐलान कर दिया है कि अब उन्हें लीड कास्ट की डेट्स मिल गई हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार फरहान अख्तर को फिल्म की लीड कास्ट आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा की डेट्स मिल गई हैं. फरहान अख्तर ने फिल्म को कंफर्म किया है. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ स्टारर ‘जी ले ज़रा’ अब फिर से बन रही है और सब कुछ ट्रैक पर आ गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों एक्ट्रेसेस की डेट्स मिलाना आसान नहीं था.
4 साल से ठंडे बस्ते में थी ‘जी ले जरा’
प्रियंका चोपड़ा की ग्लोबल कमिटमेंट्स सबसे बड़ी रुकावट थीं. हालांकि अब प्रियंका ने फिल्म के लिए समय निकालने की हामी भर दी है. सिर्फ एक्ट्रेसेस की डेट्स ही नहीं, बल्कि फरहान और को-राइटर्स जोया अख्तर और रीमा कागती को मेल को-स्टार्स ढूंढने में भी काफी दिक्कत आई. वे तीनों लीड एक्ट्रेसेस के लिए ए-लिस्ट एक्टर्स चाहते थे, जिससे फिल्म में और देरी हुई.
कैटरीना-प्रियंका-आलिया पहली बार आएंगी साथ नजर
फरहान अख्तर ने फीमेल फ्रेंडशिप पर बेस्ड इस फिल्म का ऐलान साल 2021 में किया था, लेकिन बीते 4 सालों में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट की पर्सनल लाइफ में काफी बदलाव आए. आलिया-रणबीर की शादी हुई. कपल ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया. अब इस साल कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपने बेटे का स्वागत किया. वहीं प्रियंका चोपड़ा भी पर्सनल और प्रोफेशनल फ्रंट पर बिजी हैं.साल 2022 में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती का स्वागत किया था.
अब जब सभी की पर्सनल लाइफ सेट हो गई है, तो फिल्म की शूटिंग भी फिर से ट्रैक पर आ गई है. फरहान अख्तर ने भी कन्फर्म किया कि वे जल्द ही ‘जी ले जरा’ शुरू करेंगे. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो एक्ट्रेसेस की डेट्स लेना बहुत ट्रॉमेटिक था. लेकिन अब सब कुछ सुलझ गया है. हम जल्द ही शुरू करेंगे.’
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
![]()











