सूचना मिली तो जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। राहत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। पुलिस हादसे के कारणों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
यात्रियों और आसपास के मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी, जैसे लगा कोई विस्फोट हुआ है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही पल में दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे। हादसे की भयावता को आंखों के सामने देखकर लोगों की रूप कांप गई। उन्होंने कहा कि यदि थोड़ी भी देर होती तो कई और यात्रियों की जान जा सकती थी।
लोगों के मुताबिक, टक्कर के बाद बस सड़क से खिसककर किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकरा गई। ट्रांसफार्मर में बिजली के तार छूने से बस में आग लग गई। चूंकि टकराने के बाद ट्रक पलट गया था। इसलिए बस के बाद ट्रक में भी आग पकड़ ली। आग से बस में सवार कई यात्री बुरी झुलस गए हैं।
आग बुझाने के लिए ट्रक को सीधा किया गया, तो नीचे एक व्यक्ति की लाश मिली। यह बुरी तरह झुलसी थी। यानी वह इस घटना में जिंदा जल गया था। पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह लाश संभवतः ट्रक में बैठे व्यक्ति की है। ट्रक पलटने से वह निकल नहीं सका। उसी में दब गया होगा।
![]()














